prayagraj news : हाईकोर्ट के पास न्यायविद हनुमान मंदिर तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : prayagraj
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण मंदिर को हटाना चाहता है जबकि वह इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि मंदिर हजारों लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं की भी आस्था का केंद्र है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार भोर में चार बजे से मंदिर के बगल स्थित पेड़ के नीचे पीडीए ने चबूतरा बनवाया। सुबह 11 बजे के करीब पीडीए कर्मचारियों ने मंदिर से मूर्ति चबूतरे पर शिफ्ट करने की कोशिश की लेकिन विरोध के चलते कामयाब नहीं हो पाए।
prayagraj news : हाईकोर्ट के पास न्यायविद हनुमान मंदिर तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : prayagraj
शाम पांच बजे के करीब एक बार फिर पीडीए कर्मचारी मंदिर पर पहुंच गए। जिसे देखते ही स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। उनके आक्रोश को देखते हुए पीडीए कर्मचारियों को वापस जाना पड़ा। इस दौरान नाराज स्थानीय लोगों ने नारेबाजी भी की। विरोध जताने वालों में शामिल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में सीओ अजीत सिंह चौहान का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली है।