पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का असर शुक्रवार को प्रयागराज में भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में काले बादलों का जमावड़ा रहा। तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया।
पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का असर शुक्रवार को प्रयागराज में भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में काले बादलों का जमावड़ा रहा। तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। सुबह करीब आठ बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर तीन बजे तक जारी रही। यह स्थित बृहस्पतिवार से ही बनी हुई है। कल भी दिन भर बारिश हुई और देर शाम फिर रिमझिम बारिश ने लोगों को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
करीब शाम सात बजे के बाद बूंदाबांदी ने रफ्तार पकड़ी। वहीं, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी प्रकार के मौसम की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार व शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी।