उन्होंने जानकारी दी कि तीर्थयात्रियों के आवागमन से निपटने के लिए, कुंभ, जनवरी -2025 के छह मुख्य स्नान दिवसों पर तीर्थयात्रियों की निकासी के लिए 800 से अधिक मेला विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
महाकुंभ 2025 में छह मुख्य स्नान पर्वों पर रेलवे 800 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन श्रद्धालुओं के लिए करेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए 837 करोड़ के आरओबी और आरयूबी और यात्री सुविधाओ के विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने नई दिल्ली में सभी रेलवे महाप्रबंधकों के साथ हुई बैठक में कुंभ को लेकर तैयारियों के बारे में चर्चा की। बताया गया कि महाकुंभ में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय नई दिल्ली में महाकुंभ को लेकर हुई बैठक में उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में तीर्थयात्रियों के यातायात से निपटने के लिए एनसीआर, एनईआर और एनआर के कुल नौ स्टेशनों की योजना बनाई गई है। उन्होंने उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधकों और संबंधित मंडलों के डीआरएम के साथ आगामी कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने जानकारी दी कि तीर्थयात्रियों के आवागमन से निपटने के लिए, कुंभ, जनवरी -2025 के छह मुख्य स्नान दिवसों पर तीर्थयात्रियों की निकासी के लिए 800 से अधिक मेला विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। तीर्थयात्रियों के यातायात से निपटने के लिए एनसीआर, एनईआर और एनआर के नौ स्टेशनों की योजना बनाई गई है। 15 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद जताई गई।