फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शहर में बिजली की व्यवस्था पर 24 घंटे रखी जाएगी नजर, नोडल अधिकारी नियुक्त

Sun, 18 Jun 2023 01:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बिजली कटौती पर रोक लगाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अधिकारी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति पर निगरानी रखेंगे और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। भीषण गर्मी के साथ ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इसकी लगातार शिकायत की जा रही है। 
विज्ञापन
power demo, बिजली डेमो, बिजली, power corporation - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉवर कारपोरेशन के निदेशक एम देवराज के आदेश के बाद अब शहर में बिजली व्यवस्था पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। मुख्य अभियंता विनोद गंगवार ने अधीक्षण अभियंता वीपी कठोरिया को नोडल अधिकारी बनाया है। नोडल अधिकारी के रूप में वीपी कठोरिया बिजली संबंधी तमाम शिकायतों के साथ साथ कंट्रोल रूम और स्टोर की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और उसकी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा विभाग की ओर से शहर की जलापूर्ति को सुनिश्चित कराए जाने के लिए भी अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नलकूप वाले इलाक़ों में अवर अभियंता प्रति घंटे की बिजली आपूर्ति की रिपोर्ट नोडल अधिकारी व मुख्य अभियंता कार्यालय को भेजेंगे। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने भी बिजली विभाग को पत्र लिखकर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें