भारतीय रेलवे ने अपने विद्युतीकरण के बुनियादी ढांचे को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रयागराज स्थित केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) ने 2x25 केवी एसी ट्रैक्शन (अधिक पावर वाली ओएचई) सिस्टम के लिए शेड्यूल ऑफ रेट्स (एसओआर) की नई पुस्तिका जारी कर दी है।
भारतीय रेलवे ने अपने विद्युतीकरण के बुनियादी ढांचे को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रयागराज स्थित केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) ने 2x25 केवी एसी ट्रैक्शन (अधिक पावर वाली ओएचई) सिस्टम के लिए शेड्यूल ऑफ रेट्स (एसओआर) की नई पुस्तिका जारी कर दी है। इसका औपचारिक विमोचन बुधवार को मुख्यालय में महाप्रबंधक/कोर अशोक कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस कदम से देश भर के जोनल रेलवे में अब अपग्रेडेशन कार्यों के आकलन और टेंडर प्रक्रिया में न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि काम की रफ्तार भी बढ़ेगी। कोर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह नेगी द्वारा बुधवार को जारी पत्र के अनुसार, यह नया रेट चार्ट रेलवे बोर्ड के पिछले वर्ष के निर्देशों के अनुपालन में तैयार किया गया है। बता दें रेलवे बोर्ड ने अगस्त 2025 में कोर को यह जिम्मेदारी सौंपी थी कि वह वर्तमान ओएचई को अधिक पावर वाली ओएचई में अपग्रेड करने के लिए पीएसआई मदों की दरों का निर्धारण करें।
बता दें वर्तमान में भारतीय रेल के अधिकांश हिस्सों में 1x25 केवी सिस्टम काम कर रहा है। इसे 2x25 केवी में बदलने से भारी मालगाड़ियों और हाई-स्पीड ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम हो जाएगा। अब तक इसके लिए मानक दरों की कमी के कारण जोनल रेलवे को बजट अनुमान लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नई पुस्तिका जारी होने के बाद अब विद्युतीकरण कार्यों की लागत का सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा। टेंडर प्रक्रिया में होने वाली देरी पर लगाम लगेगी।