इसके अलावा पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक अन्य वंदे भारत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए प्रयागराज के रास्ते चलाए जाने की तैयारी रेलवे ने की है। वाराणसी से नागपुर वाया प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर रेलवे में मंथन चल रहा है। इन तीनों का ही संचालन अगले वर्ष ही शुरू होने की बात कही जा रही है। हालांकि रेलवे के अफसर अभी इस बारे में ज्यादा कुछ बताने से बच रहे हैं, लेकिन रेल मंत्रालय ने एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे से यह कह दिया है कि पहले ऐसे रूटों का चयन किया जाए, जहां ट्रेन को पर्याप्त संख्या में यात्री मिले।