फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : 27 मई से 17 जुलाई तक रामबाग स्टेशन नहीं आएगी मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

Fri, 17 May 2024 06:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एवं 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग 27 मई से 17 जुलाई तक तक बनारस से चलेगी। इस अवधि में ट्रेन प्रयागराज रामबाग से बनारस तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य की वजह से प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का संचालन अब प्रयागराज रामबाग की जगह बनारस से होगा। 27 मई से 17 जुलाई 24 तक ट्रेन का आवागमन बनारस से ही होगा। प्रयागराज जंक्शन पर पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। इस वजह से यहां से चलने वाली तमाम ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट की जा चुकी हैं।

विज्ञापन



12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एवं 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग 27 मई से 17 जुलाई तक तक बनारस से चलेगी। इस अवधि में ट्रेन प्रयागराज रामबाग से बनारस तक निरस्त रहेगी। वहीं, 11801 वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस 20 मई से 18 जुलाई तक एवं 11802 प्रयागराज-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी का संचालन 21 मई से 19 जुलाई तक प्रयागराज जंक्शन से नैनी तक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें