फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : आईआरसीटीसी की प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से भारत दर्शन ट्रेन चलाने की तैयारी 

Tue, 31 Aug 2021 11:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दरअसल आईआरसीटीसी द्वारा भारत दर्शन एवं दक्षिण भारत दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन लखनऊ से ही किया जाता रहा है। इसके रूट में अमूमन कानपुर, झांसी या फिर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ एवं वाराणसी रेलवे स्टेशन ही रहते हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी ) द्वारा चलाई जाने वाली भारत दर्शन ट्रेन का संचालन प्रयागराज से भी होगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रयागराज में उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से भारत दर्शन ट्रेन का संचालन होगा। इस संबंध में आईआरसीटीसी द्वारा उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल आईआरसीटीसी द्वारा भारत दर्शन एवं दक्षिण भारत दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन लखनऊ से ही किया जाता रहा है। इसके रूट में अमूमन कानपुर, झांसी या फिर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ एवं वाराणसी रेलवे स्टेशन ही रहते हैं। प्रयागराज से जो यात्री भारत दर्शन या आईआरसीटीसी की अन्य स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग करवाते हैं उन्हें ट्रेन में बैठने के लिए इन्हीं शहरों का रुख करना पड़ता है। जबकि प्रयागराज से आईआरसीटीसी की स्पेशल ट्रेनों के लिए अच्छी बुकिंग रहती है।

प्रयागराज से लगातार स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि स्पेशल ट्रेनों को संचालन आईआरसीटीसी संगम नगरी से करें या फिर इन ट्रेनों के रूट में प्रयागराज को शामिल किया जाए। जंक्शन पर ट्रेनों की ज्यादा आवाजाही से आईआरसीटीसी को यहां भारत दर्शन ट्रेन लाने में समस्या है। इस वजह से अफसरों ने प्रयागराज संगम स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन को चलाने की तैयारी की है। इस बारे में आईआरसीटीसी लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा का कहना है कि प्रयागराज से भारत दर्शन आदि ट्रेन का संचालन करने के लिए प्रयागराज संगम स्टेशन ही मुफीद है। इसके लिए उत्तर रेलवे से अनुमति मांगी जाएगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रयागराज संगम से ही भारत दर्शन ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें