इनके कम किए गए हैं फेरे
रेलवे ने संभावित कोहरे को देखते हुए 24 ट्रेनों के फेरे कम किए हैं। यह व्यवस्था एक दिसंबर से अगले तीन माह के लिए लागू रहेगी। जिन ट्रेनों के फेर कम किए गए हैं, उनका संचालन सप्ताह में एक से चार दिन ही होगा। इन ट्रेनों में 12988 अजमेर-सियालदह, 12987 सियालदह-अजमेर, 22406 आनंद विहार- भागलपुर, 22405 भागलपुर -आनंद विहार, 12505 कामाख्या -आनंद विहार, 12506 आनंद विहार.- कामाख्या, 12226 दिल्ली-आजमगढ़, 12225 आजमगढ़ -दिल्ली, 12571 गोरखपुर-आनंद विहार, 12572 आनंद विहार-गोरखपुर, 12595 गोरखपुर-आनंद विहार, 12596 आनंद विहार -गोरखपुर, 15025 मऊ -आनंद विहार, 15026 आनंद विहार, 15159 छपरा –दुर्ग, 15160 दुर्ग -छपरा, 15083 छपरा –फर्रुखाबाद, 15084 फर्रुखाबाद -छपरा, 15483 अलीपुर द्वार -दिल्ली, 15484 दिल्ली-अलीपुर द्वार, 15705 कटिहार -दिल्ली, 15706 दिल्ली-कटिहार, 15073/ 15075 सिंगरौली/ शक्तिनगर - टनकपुर, 15074/ 15076 टनकपुर - सिंगरौली / शक्तिनगर के फेरे घटाए गए हैं।
कानपुर से प्रयागराज नहीं चलेगी कालिंदी एक्सप्रेस
014724 (नई गाड़ी सं. 14118 दिनांक 02.12.23 से प्रभावी) भिवानी-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज के बीच एक दिसंबर से 29 फरवरी तक रद रहेगी। वापसी में 14723 (नई गाड़ी सं. 14117 दिनांक से प्रभावी) प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च 2024 तक प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के बीच रद रहेगी।