कुंभ के लिए जनप्रतिनिधियों से किया जाएगा संवाद, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
जीएम ने बताया कि रेलमंत्री ने कहा कि कुंभ सुगम रूप से चले और श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए 40 से भी अधिक प्रोजेक्ट्स को चिन्हित किया गया है। प्रयागराज के रेलवे स्टेशन का रिडेवलपमेंट कई फेस में होगा। कुंभ की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री स्वयं कर रहें है, कहीं कोई कमी न रहें इसके लिए जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया जा रहा है।
157 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा
प्रयागराज, फूलपुर, फाफामऊ जंक्शन, जंघई जंक्शन, प्रयाग जंक्शन के अलावा प्रतापगढ़ के चिलबिला, कुंडा हरनामगंज, लालगंज, प्रतापगढ़ जंक्शन आदि का विकास अमृत भारत स्टेशन के रूप में किया जाएगा।