रेलवे कर्मियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली रही। जुलूस में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। रास्ते पर रेल कर्मी न्यू पेंशन स्कीम गो बैक के नारे लगाते हुए बढ़े। डीआरएम ऑफिस पहुंचकर वहां रेल कर्मियों की ओर से मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
नवाब युसूफ रोड स्थित नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाई संघ के केंद्रीय यूनियन कार्यालय से न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में रेल कर्मियों का जुलूस डीआरएम ऑफिस के लिए रवाना हुआ। इस जुलूस में काफी संख्या में रेलवे कर्मियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली रही। जुलूस में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। रास्ते पर रेल कर्मी न्यू पेंशन स्कीम गो बैक के नारे लगाते हुए बढ़े। डीआरएम ऑफिस पहुंचकर वहां रेल कर्मियों की ओर से मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
जुलूस का नेतृत्व मंडल मंत्री चंदन सिंह ने किया इस दौरान यूनियन पदाधिकारी आलोक सेहगल, एसके मिश्रा, सावित्री देवी, रुकमा नंद पांडे समेत काफी संख्या में रेल कर्मी इंप्लाइज संघ के झंडे के साथ मौजूद रहे ।