फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों-रात बदले गए तीन जिलों के प्रश्न पत्र, औरैया, इटावा, बांदा में भेजे दूसरे प्रश्न पत्र

Thu, 08 Feb 2018 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान औरैया के एक केंद्र पर मंगलवार को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को गृहविज्ञान की जगह हिंदी का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। हिंदी का जो प्रश्न पत्र बांटा गया, उसकी परीक्षा बुधवार को होनी थी। मामले का पता चलने पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आधी रात के बाद इलाहाबाद बोर्ड मुख्यालय से औरैया समेत इटावा और बांदा के लिए इस विषय के दूसरे प्रश्न पत्रों का बंडल भेजा गया। 

विज्ञापन


औरैया के एक केंद्र पर हाईस्कूल गृहविज्ञान की जगह परीक्षार्थियों को बांटे हिंदी के प्रश्न पत्र

इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। औरैया के डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र डिबार करने के लिए बोर्ड मुख्यालय से संस्तुति की है। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा थी। औरैया के बिधूना में डीएस शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों को गृहविज्ञान के बजाए हिंदी का प्रश्न पत्र बांट दिया गया जबकि हिंदी की परीक्षा बुधवार को सुबह की पाली में होनी थी। 

बुधवार सुबह होनी थी हिंदी की परीक्षा, भेजे दूसरे प्रश्न पत्र

गलती का पता चलते ही केंद्र व्यवस्थापक ने आनन-फानन में हिंदी का प्रश्न वापस लेकर परीक्षार्थियों को गृहविज्ञान का प्रश्न पत्र वितरित कराया। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले को दबाने का भी प्रयास किया लेकिन शाम करीब सात बजे गलत प्रश्न पत्र खुलने की सूचना बोर्ड मुख्यालय पहुंची तो अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मुख्यालय ने तत्काल प्रश्न पत्र बदलने का निर्णय लिया और हाईस्कूल हिंदी के दूसरे प्रश्न पत्र के साथ रात साढ़े 12 बजे कर्मचारियों को औरैया समेत, इटावा और बांदा के लिए रवाना किया। बुधवार सुबह परीक्षा शुरू होने के पहले तीनों जिलों के सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच गए। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक औरैया के परीक्षा केंद्र को डिबार करने पर निर्णय जल्द लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें