फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा छात्र सम्मेलन : बिना शादी बैंड, बाजा, बाराती बने पुरनिए डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना शादी बैंड, बाजा, बारात, बाराती बने पुरनिए डॉक्टर
विज्ञापन

एमएलएन मेडिकल कॉलेज के पुरा छात्र सम्मेलन में शामिल हुए देश भर से आए चिकित्सक
कॉलेज के फुटबाल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम, यादों में खोए, देर रात तक दोस्तों संग थिरके
प्रयागराज। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार को बिना शादी बैंड, बाजे संग अनूठी बारात ही नहीं निकली, घोड़ी, बग्घी पर दूल्हा नहीं बल्कि डॉक्टर सवार हुए। कॉलेज के पुरा छात्र सम्मेलन में देश भर से आए डॉक्टर बाराती बनकर नाच रहे थे। सभी पुरनिए बारात लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे तो एल्युमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा के मुताबिक कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद आयोजित इस बार चार बैच के पुरा छात्र इस सम्मेलन में शामिल हुए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कॉलेज के फुटबाल मैदान में आयोजित समारोह में बरसों ने दशकों बाद सहपाठी मिले तो यादों में खो गए। उन्होंने बताया कि इस तरह का आयोजन देश के अन्य किसी मेडिकल कॉलेज में नहीं बल्कि यहीं आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

दिन भर मिलते जुलते रहे कॉलेज के पुरा छात्रों ने न केवल अपने-अपने क्षेत्र के अनुभव साझा किए बल्कि पुरानी यादों को ताजा कर ठहाके लगाते रहे। आमंत्रित साथियों के सम्मान में कॉलेज मैदान में शाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गीत-संगीत की प्रस्तुतियों के बीच डॅाक्टरों ने ठुमके भी लगाए। सुबह बारात तो शाम को प्रीति भोज की तरह पुरनियों की खातिरदारी की गई। रात्रि कर्फ्यू के कारण करीब दस बजे आकर्षक आतिशबाजी लोगों को रोमांचित करती रही। इससे पहले पुरा छात्रों ने सुबह के समय संगम भ्रमण के साथ कॉलेज के विभागों और शहर के दर्शनीय स्थलों को भी देखा। खास बात यह रही कि अपने ही कॉलेज में निमंत्रण पर आए पुरा छात्र परिवार के साथ थे।
प्रो. जी सिंह, प्रो. डीके निगम, डॉ. मंजुला
पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
पुरा छात्र सम्मेलन का उद्घाटन एसोसिएशन के संरक्षक प्राचार्य डॉ, एसपी सिंह, डॉ. आरएन मिश्रा, डॉ. मंगल सिंह ने दीप जलाकर किया। अध्यक्ष डॉ. आलोक मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रो. जी सिंह, प्रो. डीके निगम, डॉ. मंजुला पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुरा छात्र डॉ. शरद जैन और डॉ. सुरेश मौर्य को संगठन की विशेष सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान दिया गया। डॉ. सात्विक स्वरूप ने लेखाजोखा प्रस्तुत किया। सचिव डॉ. अनुज गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

उम्र 60 पार, जज्बा युवाओं से कम नहीं
पुरा छात्र सम्मेलन के स्वर्ण जयंती बैच में आए चिकित्सकों का उत्साह देखने लायक था। इनमें लगभग सभी उम्र के छह दशक पूरा कर चुके हैं, लेकिन जज्बा युवाओं जैसा रहा। अपने कॉलेज के दिनों के साथियों, सहपाठियों से मिलकर डॉक्टर फूले नहीं समा रहे थे। इस बैच के संयोजक डॉ. एलएस ओझा, डॉ. मनीषा द्विवेदी, डॉ. एचके बजाज, डॉ. मुश्ताक हुसैन रहे। वहीं रजत जयंती बैच के संयोजक डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॅ. अतुल दुबे, डॉ. जीसी पटेल, डॉ. पल्लवी सिंह रहीं। इस मौके पर एएमए अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. भगवत पांडेय, डॉ. पीयूष सक्सेना, डॉ. सचिन जैन, डॉ. पंकज कामरा समेत बड़ी संख्या में चिकित्सकों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें