फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे, बंगलूरू फ्लाइट का जारी हुआ शेड्यूल, कल से होगा संचालन

Wed, 01 Sep 2021 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क

सार

सितंबर माह में पुणे फ्लाइट का अलग-अलग तिथियों में महज 11 दिन ही होगा संचालन 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिन से निरस्त चल रही पुणे और बंगलूरू फ्लाइट का शेड्यूल आखिरकार निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने जारी कर दिया है। दोनों ही शहरों के लिए बृहस्पतिवार दो सितंबर से फ्लाइट संचालन शुरू हो जाएगा। इंडिगो द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के हिसाब से बंगलूरू फ्लाइट का संचालन जहां हर रोज होगा तो वहीं पुणे फ्लाइट अगले माह अलग-अलग तिथियों में कुल 11 दिन ही चलेगी। 
विज्ञापन


दरअसल पिछले कई दिनों से प्रयागराज से पुणे और बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट निरस्त चल रही है। फ्लाइट निरस्त क्यों हुई इसकी वजह इंडिगो प्रशासन द्वारा न ही यात्रियों को दी गई और न ही एयरपोर्ट प्रशासन को। इस दौरान जिन लोगों ने अपने टिकट पूर्व में बुक करवाए थे, वे फ्लाइट निरस्त होने की वजह से परेशान थे। फ्लाइट संचालन कब से शुरू होगा, इसकी जानकारी भी यात्रियों को नहीं दी जा रही थी।

अमर उजाला ने यात्रियों की परेशानी का यह मुद्दा उठाया। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा भी खबर प्रकाशित होने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट में तैनात इंडिगो के अफसरों से बात की गई। फिलहाल इंडिगो ने अब इन दोनों ही फ्लाइटों का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि पुणे फ्लाइट जो 15 अगस्त के पूर्व सप्ताह में छह दिन चल रही थी, वह अब सितंबर माह में 02, 04, 07, 09,  14, 16, 18, 21, 23, 28, 30 को चलेगी, जबकि बंगलूरू फ्लाइट का संचालन दो सितंबर से हर रोज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें