कई बार चुनाव लड़ चुके हैं अजीत
अजीत कुमार पटेल चुनाव लड़ने के आदी हैं। वह तीन चार बार विधानसभा चुनाव भी बतौर निर्दल प्रत्याशी लड़ चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाज पार्टी ने ही उन्हें करछना विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। लोकसभा के चुनाव में भी प्रसपा ने उन्हें टिकट दिया है। इसके पहले भी वह तीन बार बतौर निर्दल चुनाव लड़ चुके हैं। क्षेत्र के लोगों की माने तो अजीत चुनाव लड़ने के आदी हो गए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से की शिकायत
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन चुनाव लड़ने से रोकने के लिए यह हथकंडा अपना रहा है। कई दिनों से अजीत को धमकी मिल रही थी। सुबह सात बजे जब वह पूजा करने के लिए मंदिर जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। छह घंटे तक थाने में बैठाए रखा। उनको मारने पीटने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ, प्रेक्षक और चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। पुलिस अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। पिछले चुनाव में भी उनको प्रताड़ित किया गया था और चुनाव से पहले इनके भाई की हत्या कर दी गई थी।