फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Promotion : उच्च न्यायालय के 33 अधिकारियों की पदोन्नति, महानिबंधक की ओर से जारी की गई अधिूसचना

Mon, 02 Jan 2023 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुलदीप नारायण, मृणाल मिश्र, राजीव कुमार सिन्हा, सुरेश चंद्र मिश्रा को संयुक्त निबंधक के पद से निबंधक के पद पर, मनोज मालवीय, अखिलेश कुमार, राम सेवक-प्रथम, शैलेन्द्र कुमार (लखनऊ) को उप निबंधक से संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अलग-अलग पदों के 33 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। इस बारे में महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार कुलदीप नारायण, मृणाल मिश्र, राजीव कुमार सिन्हा, सुरेश चंद्र मिश्रा को संयुक्त निबंधक के पद से निबंधक के पद पर, मनोज मालवीय, अखिलेश कुमार, राम सेवक-प्रथम, शैलेन्द्र कुमार (लखनऊ) को उप निबंधक से संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन


अशोक कुमार, मोहम्मद अरशद, अशोक कुमार-पंचम को सहायक निबंधक से उप निबंधक के पद पर, विजयानंद द्विवेदी, विवेकानंद सिंह, सुरेश कुमार प्रसाद, संजीव कुमार यादव (लखनऊ), सुजीत चंद्रा (लखनऊ), मीतू वर्मा को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक और अजीत सिंह, राजेन्द्र कुमार कनौजिया, रजनीकांत वर्मा, अमिता बाजपेई (लखनऊ), शैलेंद्र निगम (लखनऊ), आलोक कुमार सिंह को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी  के पद पर पदोन्नति दी गई है।

एक अन्य अधिसूचना के अनुसार सुरजीत कुमार डे, गुलाब (लखनऊ) को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर, आशा अमित कुमार (लखनऊ) को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर, पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रीती शर्मा को निजी सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन


एक अन्य अधिसूचना के अनुसार शेख मोहम्मद अतहर को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद से निबंधक सह प्रधान न्यायपीठ सचिव के पद पर, विनायक कुमार पांडेय को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी चार के पद पर नियुक्ति मिली है।

वीरेंद्र कुमार ठक्कर सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर, विजय कुमार कुशवाहा को न्यायपीठ सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उच्च न्यायालय कर्मचारी-अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह आदि ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें