फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे प्रो. सूर्य नारायण मिश्र

विज्ञापन
Prof. Surya Narayan Mishra demise - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग में शिक्षक रहे प्रो. सूर्य नारायण मिश्र का रविवार भोर में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। प्रो. मिश्र ने लेबर लॉ, आईपीसी, सीआरपीसी की कई महत्वपूर्ण पुस्तकों एवं शोध पत्रों की रचना की थी, जिस पर उन्ळें कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।
विज्ञापन

प्रो. सूर्य नारायण मिश्र का अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर हुआ। सबसे छोटे पुत्र संजय मिश्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि स्थल पर न्यायमूर्ति सलिल राय, पूर्व कुलपति प्रो. आरपी मिश्र, एडीसी विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एमपी त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ. यज्ञ दत्त शर्मा, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, एआईसीसी सदस्य रामयज्ञ द्विवेदी, हरिकेश त्रिपाठी, अभ्युदय त्रिपाठी, विवेकानंद पाठक, विकास तिवारी, सुरेशयादव, परीक्षित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें