फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. सीमा सिंह उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की पहली महिला कुलपति बनीं

Mon, 12 Apr 2021 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • राज्यपाल ने बीएचयू की प्रोफेसर को तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया
विज्ञापन
prayagraj news : राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रोफेसर सीमा सिंह उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की पहली महिला कुलपति होंगी। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रो. सीमा सिंह को मुक्त विवि के ग्यारहवें कुलपति के रूप में नियुक्त किया है। वह विवि के वर्तमान कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह का स्थान लेंगी। प्रो. सिंह का कार्यकाल 21 फरवरी को पूरा हो गया था।
विज्ञापन


राज्यपाल की ओर से नई नियुक्ति तक प्रो. सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। प्रो. सीमा सिंह की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। प्रो. सीमा सिंह गाजीपुर के खानपुर जखनियां की रहने वाली हैं। बीएचयू से बीएससी, एमएससी और यूपी कॉलेज से बीएड, काशी विद्यापीठ से एमएड के बाद वह यूपी कॉलेज में 1997 में लेक्चरर नियुक्त हुईं। पांच महीने बाद उनकी नियुक्ति बीएचयू में हो गई। उनके 80 शोध पत्र और 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रो. सीमा के निर्देशन में 16 शोधार्थी शोध कार्य कर चुके हैं। आठ अभी शोध कार्य कर रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगों के उत्थान के लिए होगा विशेष प्रयास

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सीमा सिंह सप्ताह भर के भीतर कार्यभार संभाल लेंगी। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए विवि में विशेष केंद्र खोलने की योजना है। वह महिलाओं में शिक्षा की पहुंच बनाने के लिए नए केंद्र खोलेंगी। निष्क्रिय केंद्रों को बंद करने की योजना है। दिव्यांग एवं वंचित वर्ग के लोग अपने घर पर अच्छी शिक्षा पा सकें, यही विवि की योजना है। नवनियुक्त कुलपति ने कहा कि उन्हें दूसरे प्रांतों से सहयोग मिला तो वह उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि का विस्तार प्रदेश की सीमा के बाहर करने की कोशिश करेंगी। विवि को उसके उच्च शिखर पर ले जाना ही उनकी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें