फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं में प्रियांशी सोनी रही टॉपर, यहां देखें बाकी टॉपर्स के नाम

Tue, 25 Apr 2023 01:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रियांशी सोनी टॉप किया है। प्रियांशी ने 600 में से 590 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
प्रियांशी सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में घोषित किया गया। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रियांशी सोनी टॉप किया है। प्रियांशी ने 600 में से 590 अंक प्राप्त किए हैं। प्रियांशी सीतापुर की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरे नंबर पर कानपुर देहात से कुशाग्र पांडे हैं, जिन्हें 600 में से 587 अंक प्राप्त हुए हैं। इसी के साथ तीसरे नंबर पर अयोध्या के मिखशत नूर हैं, उन्होंने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं। मथुरा के कृष्णा झां चौथे नंबर पर हैं, उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

पांचवे नंबर पर अर्पित गंगवार है, उन्हें 586 अंक मिले हैं। छठे नंबर पर सुल्तानपुर की श्रेयसी सिंह हैं, उन्हें 586 अंक मिले हैं। सातवे नंबर पर आयोध्या के आंशिक दुबे हैं, जिन्होंने 585 अंक प्राप्त किए हैं। आठवे नंबर पर अंबेडकर नगर के सक्षम तिवारी हैं, जिन्हें 585 अंक मिले हैं। नौवे नंबर पर जौनपुर के पीयुष सिंह हैं, उन्हें 585 अंक मिले हैं। वाराणसी के नमन गुप्ता दसवे नंबर पर हैं, उन्हें 585 अंक मिले हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।  हाईस्कूल में कुल 89.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। इनमें 86.64% बालक और 93.34% बालिकाएं हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें