फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ की पिछड़ी परियोजनाओं पर प्रमुख सचिव ने अफसरों को लगाई फटकार

Fri, 23 Aug 2024 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने शहर की सौंदर्यीकरणयोजना के तहत कराए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। बताया कि स्ट्रीट आर्ट और वॉल म्यूरल से करीब 10 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र को चित्रित किया जाएगा। इसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक भवनों की दीवारें, प्रमुख पर्यटक स्थल, घाट, आरओबी के साथ ही पुरानी पेंटिंग्स का जीर्णोद्धार शामिल है।
विज्ञापन
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने बृहस्पतिवार को दिव्य एवं भव्य महाकुंभ के लिए अनुमोदित परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए की। इस दौरान पर्ट चार्ट से पीछे चल रहे पीडब्ल्यूडी के कार्यों के कारणों की उन्होंने मुख्य अभियंता से जानकारी। साथ ही जो मानक के अनुरूप कार्य नहीं पाए गए हैं, उनमें लापरवाही बरतने वाले एई-जेई को चिह्नित कर निलंबन के निर्देश दिए।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्य अभियंता अगर शीघ्र कार्रवाई कर उन्हें अवगत नहीं कराते तो वह खुद अपने स्तर से ऐसे अभियंताओं को चिह्नित कर उनके निलंबन की संस्तुति करेंगे। उन्होंने पीडीए, जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों को भी अपने कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने शहर की सौंदर्यीकरणयोजना के तहत कराए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। बताया कि स्ट्रीट आर्ट और वॉल म्यूरल से करीब 10 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र को चित्रित किया जाएगा। इसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक भवनों की दीवारें, प्रमुख पर्यटक स्थल, घाट, आरओबी के साथ ही पुरानी पेंटिंग्स का जीर्णोद्धार शामिल है। इसके अलावा 38 सड़कों, 36 जंक्शनों,सार्वजनिक स्थानों के साथ पूरे शहर में सजावटी और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


दीवारों को चित्रित करने के लिए अयोध्या की तर्ज पर फाइन आट्स के छात्र-छात्राओं की ली जाए मदद

प्रमुख सचिव ने दीवारों को चित्रित करने के लिए अयोध्या की तर्ज पर विश्व विद्यालयों के फाइन आर्ट्स के छात्र-छात्राओं को जोड़ने का सुझाव दिया। इसके लिए बीएचयू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के छात्रों को इंगेज किया जाएगा। प्रमुख सचिव को बताया गया कि थीमैटिक लाइटिंग से शहर के मुख्य स्थानों को सजाया जाएगा। इसमें निऑन मोटिफ्स, स्पाइरल लाइटिंग, डबल/सिंगल आर्म थीमैटिक पोल से प्रमुख सड़कों, नौ फ्लाईओवर, चार पुलों और 50 पर्यटक स्थलों को सजाया जाएगा। इसके अलावा 97 सड़कों के नवीनीकरण के साथ थर्मोप्लास्टिक पेंटिंग, डिवाइडर पेंटिंग, ड्रेनेज के काम भी कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें