फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या, इरादतगंज हवाई पट्टी के पास हुई सनसनीखेज वारदात

Fri, 23 Aug 2024 02:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुक्रवार को सुबह हवाई पट्टी के पास चौकठा गांव के सामने एक युवक का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो वह सन्न रह गए। इसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार की भोर में घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी पर चौकठा गांव के समीप एक युवक का रक्त रंजित शव मिला। सूचना पर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक के सिर पर गंभीर घाव थे। पास में काफी खून फैला था। शव के समीप ही एक साइकिल की चैन पड़ी थी। समझा जा रहा है कि साइकिल की चैन से गला घोंटने के बाद उसको गोली मारी गई है।

विज्ञापन




विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। सूचना पर जिले के पुलिस अधिकारी डाग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीमों के साथ घटनास्थल पहुंचे। विभिन्न तरीके से जांच कर नमूने एकत्र किए गए। मृतक के शरीर पर नीला पैंट और भूरे रंग का शर्ट है। माना जा रहा है कि उसे कहीं से ले आकर यहां हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें