फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : प्रधानमंत्री ने किया 767.59 करोड़ रुपये की तीन जलशक्ति परियोजनाओं की दी सौगात

Mon, 11 Mar 2024 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीटी रोड, हनुमानगंज-फूलपुर मार्ग पर स्थित नारायण वाटिका के सामने सुबह 10:30 बजे लोकार्पण समारोह में जन प्रतिनिधियों के साथ अफसर शामिल हुए। पीएम ने सबसे पहले 22 सड़कों के साथ ही जलशक्ति विभाग की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आजमगढ़ से वर्चुअली प्रयागराज की सड़कों के साथ ही 767.59 करोड़ रुपये की तीन जलशक्ति परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 142 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई 22 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई 156 किलोमीटर है। इनमें दो मार्गों को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ने बनाया है।

विज्ञापन


जीटी रोड, हनुमानगंज-फूलपुर मार्ग पर स्थित नारायण वाटिका के सामने सुबह 10:30 बजे लोकार्पण समारोह में जन प्रतिनिधियों के साथ अफसर शामिल हुए। पीएम ने सबसे पहले 22 सड़कों के साथ ही जलशक्ति विभाग की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें नैनी, झूंसी और फाफामऊ में एसटीपी निर्माण शामिल है। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी चुनाव के पहले पत्थर लगाने के काम होते थे, जो बाद में गायब हो जाते थे। अब जहां पत्थर लग रहे हैं वहां विकास भी हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 के चुनाव से पहले जो पत्थर लगाए थे, उसका काम पूरा किया गया है। फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। वहीं, विधायक प्रवीण पटेल ने कहा कि इनर रिंग रोड बनने से पूरे शहर में परिवर्तन देखने को मिलेगा। एमएलसी निर्मला पासवान ने भी प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य अभियंता पीएमजेएसवाई मुकेश चंद्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण हरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, अरविंद तिवारी, गोपीनाथ स्वर्णकार और धर्मेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का हुआ लोकार्पण

होलागढ़ कल्याणपुर रोड से बहरिया, सरजूपट्टी से बधेरी, चंदीपट्टी पिपरी से देवबरा लिंक रोड, बटिया लिंक रोड, चमनगंज से चकिया, कटेहरी से बरिस्तकला रोड, यूएफए रोड से सरायलाल खालूल, सेवइत से कुरगांव, नेवादाो न्यायीपुर, बिलारी से महखरा, हेमापुर से रामनगर, कौंधियारा से करमा, रिगदा से सोनौरी, ओसा अंबा से देवरा, जारी करछना से झूंसी, एसपीएच से रहेथुवा, कोल्हारघाट से नाथुपुर, मांडा से लालगंज रोड, कौरापुर से बलकरनपुर, फुतपुर मुबारक से अतनपुर, जीटी रोड हनुमानगंज से एजी रोड फूलपुर और एआरएल से लकटहा घाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें