छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर लेकिन शिक्षकों की भर्ती में टालमटोल
प्रतियोगी छात्र आलोक मिश्र बिलौरा ने कहा कि प्रदेश सरकार परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दे रही है। लेकिन इन बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भर्ती निकालने में टालमटोल कर रही है। प्रदेश में पहले से ही छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की संख्या बहुत कम हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर शिक्षकों की और कमी हो जाएगी।
इस असर पठन-पाठन के स्तर पर पड़ेगा। ऐसे में सरकार को तत्काल प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती शुरू करना चाहिए। बड़ी संख्या में प्रशिक्षित अभ्यर्थी बीते कई सालों से शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं। प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक सड़कों पर संघर्ष किया लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में प्रतियोगी छात्र मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं।