Prayagraj News : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर उनका हालचाल लिया।
- फोटो : प्रयागराज
राष्ट्रपति ने तुरंत ही उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया और प्रयागराज आगमन के दौरान उनके घर आने की बात कही। केशरी नाथ के अनुसार मुलाकात बहुत ही अच्छी रही। मुझे बहुत अच्छा लगा कि मेरे अनुरोध पर राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी पहुंचे। केशरी नाथ ने बताया कि राष्ट्रपति ने मुझे नियमित रूप से हल्के व्यायाम करने का सुझाव दिया। शाम पौने पांच बजे राष्ट्रपति, राज्यपाल, सीएम उनके आवास से चले गए।
Prayagraj News : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर उनका हालचाल लिया।
- फोटो : प्रयागराज
राष्ट्रपति भवन से कुकीज लेकर आए रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को राज्यपाल केशरी नाथ के यहां पहुंचे तो उन्होंने वहां राष्ट्रपति भवन की कुकीज उन्हें भेंट की। इस दौरान पूर्व राज्यपाल के यहां नाश्ते में रोस्टेड काजू, पनीर टिक्का, संदेश, अंजीर बर्फी, वेजिटेबल टिक्का ऑन नॉनस्टिक, बादाम, कार्न वेजी ऑन टोस्ट आदि परोसा गया। इस दौरान राष्ट्रपति, राज्यपाल, सीएम ने केशरी नाथ के पुत्र नीरज त्रिपाठी, बहु कविता यादव त्रिपाठी, निरुपम यादव, शिवांगी त्रिपाठी, विभा यादव, मनीष ओझा, निधि ओझा, रिंकू पाल आदि से भी मुलाकात की। इस अवसर पर जस्टिस सखा राम यादव भी मौजूद रहे।
Prayagraj News : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से बातचीत करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- फोटो : प्रयागराज