फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : प्रवेश परीक्षा के लिए सितंबर में आवेदन लेने की तैयारी

Wed, 18 Aug 2021 03:31 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन प्रवेश परीक्षा के लिए सितंबर में आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए 23 अगस्त को एजेंसी फाइनल हो जाएगी और इसके बाद आवेदन की तिथि एवं प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Preparing to take applications for the entrance exam in September
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन प्रवेश परीक्षा के लिए सितंबर में आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए 23 अगस्त को एजेंसी फाइनल हो जाएगी और इसके बाद आवेदन की तिथि एवं प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


सत्र 2020-21 के मुकाबले 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया काफी पीछे चल रही है और इसी वजह से सत्र भी तेजी से पिछड़ रहा है। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सभी विश्वविद्यालयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन कोविड के कारण एनटीए परीक्षा के आयोजन को लेकर काफी समय तक कोई निर्णय नहीं ले सका। विश्वविद्यालय प्रशासन के पास कोई रास्ता नहीं था। उसे एनटीए से जवाब मिलने का इंतजार था। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ठप पड़ रही।

विज्ञापन

prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आने के बाद निर्णय लिया गया कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय पूर्व की भांति अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा करा लें। हालांकि इस बीच इविवि प्रशासन प्रवेश परीक्षा के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर चुका था। शिक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद तय हो गया कि सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर से कराएगा। अगस्त के पहले हफ्ते में टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन होना था, लेकिन आवेदनों की संख्या कम होने के कारण टेंडर नहीं खुला। अब 23 अगस्त को टेंडर खुलना है। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी का कहना है कि 23 को एजेंसी फाइनल होने के बाद प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें