फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद पार्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनाने की तैयारी

Tue, 15 Dec 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हॉकी स्टेडियम। - फोटो : Social media
विज्ञापन
ध्यानचंद और रूप सिंह के शहर प्रयागराज में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी का मैदान होगा। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद पार्क में इसके लिए निर्माण का निर्णय लिया गया है। सर्वे के बाद विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का प्रयागराज में जन्म हुआ था। इनके बाद कैलब दादा, ओलंपियन सुजीत कुमार, दानिश, पुष्पा श्रीवास्तव, जहीरउद्दीन, आतिफ इदरीश समेत अनेक खिलाड़ी हुए, जिन्होंने यहीं के स्कूलों में हॉकी की स्टीक पकड़ी और अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। दानिश मुज्तबा समेत कई अन्य खिलाड़ी तो अब भी सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय टीम में हैं।

ऐसे में यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही है। कोई अड़चन नहीं आई तो खिलाड़ियों की यह जरूरत जल्द ही पूरी होगी। आजाद पार्क परिसर स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के करीब हॉकी का मैदान है। उस पर राष्ट्रीय स्तर के मैच भी हो चुके हैं। अब उस मैदान की रौनक फिर लौटने जा रही है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी का मैदान बनाने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी के एसके सिन्हा ने बताया कि सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उद्यान समिति की लेनी होगी अनुमति अनुमति

आजाद पार्क परिसर में हर तरह की गतिविधि पर निगरानी के लिए समिति गठित है। किसी भी निर्माण के लिए समिति की अनुमति लेनी होती है। स्टेडियम के लिए भी समिति की अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

कबड्डी समेत 10 अन्य खेलों के भी तैयार होंगे मैच

पार्क में कबड्डी, खोखो, भाला फेंक, डिस्कस-हैमर थ्रो समेत 10 अन्य खेलों के भी मैदान बनाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में सहमति के बाद इसके लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें