फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तीबीपुर-दलापुर मार्ग पर साइकिल से विद्यालय जा रही कक्षा सात की छात्रा को सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी शिवानी (13) पुत्री सुभाषचंद्र दुबे कक्षा सात की छात्रा थी। सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह साइकिल से विद्यालय के लिए निकली। रास्ते में तीबीपुर-दलापुर मार्ग पर मोबाइल टावर के समीप सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देख जुटे ग्रामीणों ने सूचना आसपुर देवसरा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर, घटना की जानकारी पाकर छात्रा के पिता सुभाषचंद्र दुबे पुत्र गोविंद दुबे भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बेटी का शव देखकर वह बिलखने लगे। आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध पिता सुभाष दुबे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें