तीसरी लहर और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण फैलने के कारण बूस्टर डोज देने की शुरुआत की गई है। डोज उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिनका कोरोना टीका की दूसरी डोज लगे हुए 39 सप्ताह पूरे हो गए हैं।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से कोरोना टीका की बूस्टर डोज (प्रिकॉशन डोज) लगाने की शुरुआत की जाएगी। बूस्टर डोज टीकाकरण के लिए बनाए गए सभी केंद्रों पर दी जाएगी। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मियों और बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर बूस्टर डोज दी जाएगी। इसके लिए शनिवार से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। उनको ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराकर बूस्टर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
तीसरी लहर और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण फैलने के कारण बूस्टर डोज देने की शुरुआत की गई है। डोज उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिनका कोरोना टीका की दूसरी डोज लगे हुए 39 सप्ताह पूरे हो गए हैं। उन्हें ही प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर बताकर प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि कोरोना योद्घा संक्रमण के सबसे करीब रहते हैं।
बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उन्हें भी संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होता है। शासन की ओर से इन्हीं लोगों को बूस्टर या प्रिकॉशन डोज लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लाभार्थियों को बूस्टर डोज में वही टीका लगाया जाएगा, जो उन्होंने पहली और दूसरी डोज में लगवाया था। यानी अगर किसी ने कोवैक्सीन की डोज ली है, तो बूस्टर डोज में भी वही वैक्सीन दी जाएगी।