फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : धूमनगंज में युवक को गोली मारी, दस के खिलाफ रिपोर्ट 

Thu, 12 May 2022 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमरी के रहने वाले उमैद और मरियाडीह के रहने वाले गफ्फार के परिवारों में चार मई को विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। उमैद पर आरोप था कि उसने गफ्फार के परिवार वालों को पीट दिया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के नीमसराय चिकहना इलाके में बृहस्पतिवार की शाम उमैद (30) को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों में ईद के दौरान विवाद हुआ था। 

विज्ञापन



उमरी के रहने वाले उमैद और मरियाडीह के रहने वाले गफ्फार के परिवारों में चार मई को विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। उमैद पर आरोप था कि उसने गफ्फार के परिवार वालों को पीट दिया था। बृहस्पतिवार को उमैद नीमसराय में नाश्ते की दुकान पर बैठा था। उसी समय दूसरा पक्ष भी वहां आ गया। उनमें फिर विवाद हो गया। इसी दौरान उमैद को गोली मार दी गई। गोली उसके हाथों में लगी। पैरों में छर्रे लगे।


गोली चलते ही वहां हड़कंप मच गया। हमलावर पक्ष भाग निकला। पुलिस ने उमैद को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्या ने बताया कि पीड़ित ने दस लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में चार मई को विवाद हुआ था। उसी को लेकर आज भी विवाद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें