तमंचा लेकर युवक पड़ोसी की छत पर चढ़ा, एफआईआर दर्ज
प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरदेह गांव में तीन फरवरी की रात एक युवक तमंचा लेकर पड़ोसी की छत पर चढ़ गया। घर के मालिक ने अंदर सीसीटीवी से देखा तो शोर मचाया। इसके बाद .युवक कूदकर भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंदरदेह निवासी श्रीप्रकाश तिवारी और पड़ोसी ऋषभ मिश्रा के बीच विवाद चल रहा है। तीन फरवरी की रात श्रीप्रकाश बाथरूम जाने के लिए उठे। अचानक उनकी नजर सीसीटीवी पर पड़ी तो वह हैरान रह गए। छत पर ऋषभ मिश्रा तमंचा लेकर खड़ा था। उन्होंने देखा तो शोर मचाया। यह सुनकर ऋषभ पाइप के सहारे उतरकर भाग निकला। श्रीप्रकाश ने तहरीर दी कि अगर उन्होंने देखा न होता तो कोई भी अनहोनी हो जाती। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।