शंकराचार्य निश्चलानंद समेत कई संतों ने संगम पर लगाई डुबकी
प्रयागराज। वसंत पंचमी पर शनिवार को शंकराचार्य समेत कई बड़े संतों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर लोक मंगल की कामना की। गोवर्धन मठ पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती समेत कई महामंडलेश्वरों और पीठाधीश्वरों ने संगम में स्नान किया।
पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने वसंत पंचमी पर संगम में अपने शिष्यों के साथ डुबकी लगाई। काशी सुमेरु पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद ने भी संगम में स्नान किया। इनके अलावा खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम, दंडी संन्यासी प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी बिमल देव आश्रम, स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी, ओम नम: शिवाय प्रभुजी, साध्वी राधाचार्या के अलावा किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशिल्यानंद गिरि समेत कई संतों ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। अमेठी वाले शिव योगी मौनी बाबा रुद्राक्ष शृंगार में संगम पहुंचे। उनके साथ भी शिष्यों की टोली थी।