फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नामांकन करने जा रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ पर हमला, आरोपी के पास से ब्लेड बरामद

Thu, 03 Feb 2022 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह गुरुवार को नामांकन करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच एक युवक जो भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है उसने मंत्री पर हमले का प्रयास किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामांकन के लिए जा रहे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर एक युवक ने हमले का प्रयास किया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है।

विज्ञापन


योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बृहस्पतिवार को नामांकन करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच एक युवक जो भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है उसने मंत्री पर हमले का प्रयास किया।


वह मंत्री तक पहुंच पाता कि लोगों ने उसे दबोच लिया। इससे हड़कंप मच गया। उसे तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया। भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर वह भी मौजूद थे। आरोपी युवक सिद्धार्थनाथ तक नहीं पहुंच सका था। सिद्धार्थनाथ अपने कार्यालय से नामांकन के लिए निकल चुके हैं।

विज्ञापन

ब्लेड और केमिकल बरामद
बताया जाता है कि मंत्री मुंडेरा स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचे थे। अभी वह सीढ़ी पर चढ़ रहे थे कि एक युवक उनकी तरफ तेजी से लपका। वह हमला कर पाता कि आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है।



आरोपी कर्नलगंज कोतवाली इलाके के कटरा का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह पहले बीजेपी से जुड़ा था। कुछ समय पहले उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उधर, इस संबंध में सीओ संतोष सिंह का कहना है कि हमले की जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

Prayagraj News : नामांकन पत्र दाखिल करते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : prayagraj
सिद्धार्थनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और शहर पश्चिमी से निवर्तमान विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद बना हुआ है। भाजपा की शानदार जीत होगी। 


अपने ऊपर हमले के बारे में मंत्री ने कहा कि एक सिरफिरा युवक उनके ऊपर हमले का प्रयास कर रहा था। उसके हाथ में प्वॉजन जैसी कोई चीज थी जो वह उन्हें लगाने या उनके ऊपर फेंकने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। आगे उसका क्या करना है यह पुलिस तय करेगी। 
विज्ञापन

सिद्धार्थनाथ पर हमले की बात गलत- एसएसपी
एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर हमले की बात पूरी तरह से भ्रामक और निराधार है। मंत्री के ऊपर कोई हमला नहीं हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर खुद मामले की जांच की है। जिस युवक को हमले के आरोप में पकड़ा गया है वह जिला जौनपुर का हिमांशु दुबे है जो कि खुद को मंत्रीजी का समर्थक बताता है।


वह मंत्री के पास सल्फास की गोली लेकर पहुंच गया था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि मंत्रीजी आपने मेरा काम नहीं किया है इसलिए मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। हमले की बात सामने नहीं आई है। युवक हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें