फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : एक सप्ताह बाद खिली धूप, गलन से मिली थोड़ी राहत, कल फिर बारिश के आसार

Sun, 07 Jan 2024 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आसमान में बादल छाए रहे। मौसम पूर्वानुमानों की मानें तो अगले दो तीन दिन मौसम का मिजाज और भी बदलेगा और ठंड से लोगों को दो चार होना पड़ेगा। नौ जनवरी को भी बारिश होने की संभावना जाहिर की जा रही है। कोहरा तेज होने का अनुमान जताया रहा है।
विज्ञापन
कई दिनों के बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों शीतलहर और तेज बारिश के बाद रविवार को भगवान भास्कर के दर्शन हुए। इससे लोगों को सर्द और शीतलहर से कुछ राहत मिली। धूप तेज को नहीं रही, लेकिन बादलों के बीच धूप की झलक ने तापमान कुछ बढा दिया। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे। मौसम पूर्वानुमानों की मानें तो अगले दो तीन दिन मौसम का मिजाज और भी बदलेगा और ठंड से लोगों को दो चार होना पड़ेगा। नौ जनवरी को भी बारिश होने की संभावना जाहिर की जा रही है। कोहरा तेज होने का अनुमान जताया रहा है।

विज्ञापन





विज्ञापन



 

सुबह से आसमान साफ रहा। समय से धूप निकली। कई दिनों के बाद धूप के दर्शन ने लोगों को काफी राहत दी। कई दिनों की बारिश के चलते कपड़ों को सुखाने में दिक्कत हो रही थी। रविवार को धूप निकली तो लोग छतों पर नजर आए और कपड़े सुखाते देखे गए।  

ठंड को देखते हुए 10 तक स्कूल बंद

ठंड, शीतलहर व कोहरे को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के समस्त विद्यालयों को 6 जनवरी से बढ़ाकर 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। वहीं इस आदेश को सख्ती के साथ पालने करने का निर्देश जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें