फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सपाइयों-कांग्रेसियों पर नजर, कई घर में ही नजरबंद

Mon, 20 Dec 2021 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि पुलिस उनके राजापुर स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें बाहर न निकलने को कहा। सौरभ ने प्रधानमंत्री को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपने की बात कही थी और इसका जिक्र अपने फेसबुक अकाउंट पर भी किया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए पहुंचे पुलिस के जवान। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस की नजर विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों पर भी है। सोमवार को कार्यक्रम से एक दिन पहले इनमें से कई को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। उनके घरों के बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। संबंधित दलों ने इस कार्रवाई को लेकर ऐतराज भी जताया है।

विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि पुलिस उनके राजापुर स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें बाहर न निकलने को कहा। सौरभ ने प्रधानमंत्री को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपने की बात कही थी और इसका जिक्र अपने फेसबुक अकाउंट पर भी किया था। उधर कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर बताया कि वह पार्टी की बैठक के संबंध में लखनऊ में हैं लेकिन पुलिस दो बार उनके घर पर जाकर उनके बारे में पूछताछ कर चुकी है।

इसी तरह धूमनगंज निवासी जोंटी यादव ने भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें घर से न निकलने को कहा है। इसी तरह सपा व कांग्रेस के कई अन्य नेताओं पर भी पुलिस की नजर है। इनमें से कई के घर पर भी पुलिस पहुंची और उनकेबारे में जानकारी हासिल की। हालांकि पुलिस अफसर किसी को नजरबंद न करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि कानून व्यवस्था हाथ में लेने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व में हो चुके हैं प्रदर्शन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री समेत तमाम वीआईपी के आगमन केदौरान पूर्व में विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। दो साल पहले परेड ग्राउंड पर आयोजित पीएम के कार्यक्रम के दौरान ही समाजवादी छात्र सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सभा में काले झंडे लहराए थे। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ की फ्लीट के सामने भी विरोध प्रदर्शन की घटनाएं हो चुकी हैं। इसे देखते हुए ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें