शुक्रवार रात उन्हें पूछताछ के लिए यह कहकर बुलाया गया था कि कोतवाली एसओ उनसे कुछ बात करना चाहते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि मां-बेटी को करेली में उनके मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने से कुछ देर पहले ही हिरासत से छोड़ा गया।
मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद की पत्नी परवीन फातिमा और छोटी बेटी सुमैया फातिमा रविवार को छोड़ दी गईं। पुलिस ने शुक्रवार रात जावेद के पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें भी हिरासत में ले लिया था। सूत्रों का कहना है कि इससे पहले उनसे लंबी पूछताछ की गई। उनसे पूछा गया कि उनके पिता फेसबुक पर किस तरह के कमेंट करते थे और उनकी गतिविधियां क्या थीं। यही नहीं सुमैया से उसकी बड़ी बहन आफरीन फातिमा के बारे में भी पूछा गया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात उन्हें पूछताछ के लिए यह कहकर बुलाया गया था कि कोतवाली एसओ उनसे कुछ बात करना चाहते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि मां-बेटी को करेली में उनके मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने से कुछ देर पहले ही हिरासत से छोड़ा गया। इस बारे में पुलिस कोई भी जानकारी होने से इंकार करती रही।
जावेद के घर से मिले अवैध असलहे, आपत्तिजनक पोस्टर
अटाला बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के करेली स्थित घर से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। इनमें अवैध असलहों से लेकर पोस्टर, झंडे व अन्य कागजात शामिल हैं। कुछ ऐसे कागजात भी मिले हैं, जिनमें न्यायालय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पुलिस ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। अफसरों का कहना है कि इन्हें जावेद पर दर्ज मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
बड़ी मस्जिद के पेश इमाम समेत 24 अन्य गिरफ्तार
प्रयागराज। जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 24 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अटाला बड़ी मस्जिद का पेश इमाम अहमद अली भी शामिल है। आरोप है कि यह सभी उपद्रव फैलाने की साजिश में शामिल थे। गिरफ्तार लोगों में से तीन नाबालिग हैं, जिन्हें छोड़कर अन्य सभी को जेल भेज दिया गया है। नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह में निरुद्ध किया गया है।
पुलिस को चकमा देकर भाग निकला पार्षद फजल
प्रयागराज। अटाला बवाल मामले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक माना जा रहा पार्षद फजल पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस की एक टीम करेली स्थित उसके घर पर उसे तलाशते हुए पहुंची थी। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों को अपनी बातों में उलझाकर बाइकसवार एक साथी के साथ निकल भागा।