फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj violence : जावेद पंप के घर से मिले अवैध असलहे और आपत्तिजनक पोस्टर और साहित्य

Mon, 13 Jun 2022 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जावेद के घर से बड़ी मात्रा में साहित्य भी मिले हैं। इनमें किताबों के साथ ही रिसर्च पेपर व अन्य दस्तावेज शामिल हैं। खास बात यह कि इनमें अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों केसाहित्य भी शामिल हैं। कुछ रिसर्च पेपर ऐसे हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान समेत अन्य देशों के प्रोफेसरों से है।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटाला बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के करेली स्थित घर से कई आपत्तिजनक  सामान मिले हैं। इनमें अवैध असलहों से लेकर पोस्टर, झंडे व अन्य कागजात शामिल हैं। कुछ ऐसे कागजात भी मिले हैं, जिनमें न्यायालय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पुलिस ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। अफसरों का कहना है कि इन्हें जावेद पर दर्ज मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन



रविवार को जब जावेद का मकान जमींदोज किया जाना था तो कार्रवाई से पूर्व घर का सामान अधिकारियों ने हटवाया। इस दौरान अफसरों को घर से दो तमंचे मिले। इसके अलावा आपत्तिजनक पोस्टर व झंडे भी बरामद हुए। पुलिसकर्मी तब हैरान रह गए जब यहां कुछ ऐसे कागजात मिले, जिनमें न्यायालय पर टिप्पणी की गई थी। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि इन सभी चीजों को कब्जे में लिया गया है, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। 

अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों के साहित्य भी मिले
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जावेद के घर से बड़ी संख्या में साहित्य भी मिले हैं। इनमें किताबों के साथ ही रिसर्च पेपर व अन्य दस्तावेज भी थे। खास बात यह कि इनमें अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों केसाहित्य भी शामिल हैं। कुछ रिसर्च पेपर ऐसे हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान समेत अन्य देशों के प्रोफेसरों से है।


इस तरह के साहित्य भी मिले हैं, जिनमें इस्लाम धर्म के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसी ही एक किताब ‘इज इस्लाम अ वॉयलेंट रिलीजन?’ शीर्षक की है। इसे मक्का स्थित यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर ने लिखा है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि  बरामद साहित्य मेंकुछ धार्मिक किताबें भी हैं। देखा जा रहा है कि इनमें क्या लिखा है।  
विज्ञापन

मुस्लिम लाइव्स मैटर’
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले मकान खाली करने के दौरान घर के कमरों से कई पोस्टर मिले। इनमें से कुछ पोस्टर ऐसे थे, जिनमें नारे लिखे हुए थे। इन्हीं में से एक पोस्टर में अंग्रेजी में‘मुस्लिम लाइव्स मैटर’ लिखा हुआ था। इसी तरह कुछ ऐसे भी पोस्टर मिले जिनमें बगावती नारे लिखे हुए थे। इस बात की आशंका है कि इन पोस्टरों का इस्तेमाल युवाओं-किशोरों को उकसाने, बरगलाने के लिए किया जाता रहा हो। पुलिस अफसरों का कहना है कि  मौके से मिले सभी वस्तुओं की गहनता से पड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें