फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj violence : जावेद के कब्जे से भी बरामद हुआ था एक असलहा

Tue, 21 Jun 2022 05:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अटाला में 10 जून को जुमे के दिन जमकर बवाल हुआ था। रात में ही पुलिस ने जावेद को हिरासत में ले लिया था। रात भर पूछताछ के बाद पुलिस ने 11 जून की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
प्रयागराज में हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटाला बवाल में गिरफ्तार जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के कब्जे से भी पुलिस ने एक असलहा बरामद किया था। इसे तब बरामद किया गया था जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बरामदगी के आधार पर ही उसे आर्म्स एक्ट के मुकदमे में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि जावेद का घर ढहाए जाने के दौरान भी दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए थे। जिसमें पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन



अटाला में 10 जून को जुमे के दिन जमकर बवाल हुआ था। रात में ही पुलिस ने जावेद को हिरासत में ले लिया था। रात भर पूछताछ के बाद पुलिस ने 11 जून की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही दोपहर बाद कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया था। हालांकि जावेद की गिरफ्तारी के संबंध में जो फर्द तैयार की गई, उसके अनुसार उसे 11 जून की सुबह सात बजे गिरफ्तार किया गया। इसमें गिरफ्तारी करने वाले एसआई रवि कटियार की ओर से बताया गया कि गश्त करते हुए वह मयफोर्स असगरी मार्केट से थाने की ओर आ रहे थे।


तभी सूचना मिली कि  घटना में शामिल जावेद मोहम्मद अपने घर में है। इस पर पुलिस जैसे ही उसके मकान पर पहुंची, उसने बाहर निकलक भागने की कोशिश की। हालांकि उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पैंट की जेब से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इसी आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



गुपचुप तरीके से हुई कार्रवाई
पुलिस ने भले ही जावेद की गिरफ्तारी के दौरान ही उससे तमंचा-कारतूस बरामद किया। लेकिन यह कार्रवाई गोपनीय ही रखी। तमंचा बरामदगी की बात पुलिस की ओर से नहीं बताई गई। सिर्फ यह जानकारी दी गई कि जावेद मोहम्मद को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें