फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले : सपा डूबता जहाज, युवाओं के लिए अवसर है अग्निपथ

Mon, 20 Jun 2022 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी सरकार की सोच दूरदर्शी है। अधिक से अधिक युवा अग्निपथ योजना के भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों। प्रदेश सरकार भी युवाओं के साथ हैं। आगे जहां भी उन्हें जरूरत होगी केंद्र एवं राज्य सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी मिलेगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के एक बड़ा अवसर है। इस योजना को लेकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। युवा उपद्रव से बचे। सेना में अग्निपथ के साथ सीधी भर्ती की प्रक्रिया भी आगे होती रहेगी। विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने यह बातें सर्किट हाउस में संवाददाताओं से हुई वार्ता में कही।

विज्ञापन



डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी सरकार की सोच दूरदर्शी है। अधिक से अधिक युवा अग्निपथ योजना के भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों। प्रदेश सरकार भी युवाओं के साथ हैं। आगे जहां भी उन्हें जरूरत होगी केंद्र एवं राज्य सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी मिलेगी। इस दौरान आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा डूबता जहाज है। प्रदेश की जनता वर्ष 2014 से लगातार सपा को नकार रही है।


उप चुनाव में भी भाजपा दोनों सीट जीतने जा रही है। सपा को इस चुनाव में करारी हार मिलेगी। सपा में आंतरिक कलह भी मचा हुआ है। उसके कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं कि वह क्या करें। इसके पूर्व प्रयागराज आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सर्किट हाउस में विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अभिषेक शुक्ला, विजय पुर्सवानी, विजय द्विवेदी आदि ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें