सबसे बड़ी समस्या स्कूली बच्चों के साथ ही महिलाओं को होती है। अंडर पास में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करके दूसरी तरफ जाना पड़ता है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर हर समय ट्रेनों की आवाजाही होती रहती है।
घूरपुर क्षेत्र के इरादतगंज रेलवे स्टेशन के पास ग्रामीणों के आवागमन के लिए बने अंडरपास में पानी भर गया है। इसके चलते घूरपुर और आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सबसे बड़ी समस्या स्कूली बच्चों के साथ ही महिलाओं को होती है। अंडर पास में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करके दूसरी तरफ जाना पड़ता है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर हर समय ट्रेनों की आवाजाही होती रहती है। बरसात शुरू होते ही यह समस्या खड़ी हो जाती है। इसका निदान नहीं हो पा रहा है।