फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नवाबगंज में जहरीली शराब से तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Fri, 02 Apr 2021 01:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : शराब से मौत के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैदाबाद में पिछले महीने 16 मौतों के बाद अब नवाबगंज के सहाबपुर में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की जान चली गई। उन्होंने मंगलवार की रात सोरांव इलाके में कहीं पर शराब पी थी। मरने वालों में भूपेंद्र कुमार की मौत मंगलवार रात को ही हो गई थी, जबकि वकील और बाबूलाल की बृहस्पतिवार को मौत हुई।

विज्ञापन


घरवालों ने दो शवों के अंतिम संस्कार कर दिए, जबकि तीसरे बाबू लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तीन मौतों के बाद गांव में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना दी गई तो फोर्स मौके पर पहुंची। शराब पीने वाले दो अन्य लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया, जांच की जा रही है कि उनकी मौतें कैसे हुईं। मौके पर एसपी गंगापार समेत कई अधिकारी पहुंच गए थे। दो मृतकों के घरवालों ने बयान दिया है कि शराब पीने के बाद ही उनकी तबियत खराब हुई थी, जबकि मृतक बाबूलाल के बेटे राजेश का कहना है कि उसके पिता की जान बीमारी के कारण गई है। 

विज्ञापन

prayagraj news : शराब से मौत के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
नवाबगंज के सहाबपुर गांव के पुरई का पुरवा के रहने वाले कुछ लोगों ने मंगलवार की रात सोरांव में कहीं पर शराब पी थी। देर रात घर आने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। सबसे पहले भूपेंद्र कुमार (52) की मौत मंगलवार की रात ही हो गई थी। अगले दिन घरवालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उनके साथ शराब पीने वाले वकील (45) और बाबू लाल (45) की हालत भी अगले दिन से खराब होने लगी। बृहस्पतिवार को उनकी हालत बहुत खराब हो गई।

घरवाले पास के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन पहले वकील ने दिन में दम तोड़ दिया, फिर शाम को बाबूलाल की भी मौत हो गई। भूपेंद्र और वकील के शवों का घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन बाबूलाल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके साथ शराब पीने वाले दो अन्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। तीनों मौतों से गांव में हाहाकार मच गया। पहले तो गांव में यह बात छिपाई जा रही थी फिर कई लोगों ने पुलिस और मीडिया को सूचना दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने खुद तीनों के घरों में जाकर घरवालों से पूछताछ की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें