फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: भूमि आवंटन सूची में तीर्थ पुरोहितों को जगह नहीं, सीएम से करेंगे शिकायत

Fri, 15 Dec 2023 12:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

कल्पवासी शिविर सात सौ बीघे भूमि पर 675 तीर्थ पुरोहितों के लगते हैं। प्रयागवाल सभा समूहों में बसने वाली सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था है।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेला प्रशासन की ओर से भूमि आवंटन की सूची में जगह नहीं मिलने से तीर्थ पुरोहित नाराज हैं। सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था प्रयागवाल सभा के पदाधिकारी इस उपेक्षा की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे। पिछले वर्षों में सभा के 675 तीर्थ पुरोहितों को सात सौ बीघे से अधिक भूमि आवंटित होती रही है।

विज्ञापन


संगम की रेती पर महीने भर के कल्पवास की शुरुआत इस बार 25 जनवरी से होगी। इसके लिए 21 दिसंबर से मेला प्रशासन ने भूमि आवंटन की तिथि घोषित की है, लेकिन इसमें तीर्थ पुरोहितों की प्रयागवाल सभा के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। पदाधिकारियों का कहना है कि दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक समेत कई आध्यात्मिक संस्थाओं के लिए आवंटन निर्धारित है, लेकिन सबसे बड़े समूह की उपेक्षा आहत करने वाली है।

करीब 700 बीघे भूमि पर बसने वाले तीर्थ पुरोहितों ने उपेक्षा के लिए मेला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। बृहस्पतिवार को दारागंज में हुई बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष शिवजी शर्मा और महामंत्री रितुराज मिश्रा का कहना है कि तीर्थ पुरोहितों को सुविधाएं भी नहीं दी जातीं। बैठक में संतोष कर्महा, गंगा प्रसाद पाठक, वैभव चंद्र मिश्रा, अवशेष मिश्रा, विभव चंद्र मिश्रा समेत कई तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें