फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः बढ़ सकती हैं अतीक की मुश्किलें 

Fri, 12 Apr 2019 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में अतीक की आपराधिक गतिविधियों को लेकर याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है। 23 अप्रैल को उत्तर प्रदेश सरकार की रिपोर्ट पर विचार करेगा। 
विज्ञापन


लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल ने 28 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका अपहरण कर देवरिया जेल ले जाया गया जहां उनके साथ मारपीट कर लाखों की प्रापर्टी पर जबरन हस्ताक्षर करा लिया गया। रिपोर्ट के बाद बवाल मच गया था। पुलिस ने देवरिया जेल में छापा मारा था। इसके बाद अतीक को बरेली जेल भेज दिया गया था। इस मामले में अतीक के बेटे और कई करीबियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इस मामले में याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने आपराधिक मामलों दोषी नेताओं को आजीवन चुनाव लड़ने पर पाबंदी की गुहार लगाई थी। राज्य सरकार ने भी इस मामले में पूरी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 23 राज्य सरकार की रिपोर्ट पर विचार करेगी। जानकार बताते हैं कि इस मामले में अतीक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


धूमनगंज के रहने वाले जैद ने भी अतीक के खिलाफ अपहरण और देवरिया जेल में ले जाकर पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जैद का आरोप था कि एक जमीन के एक मामले में उनका और उनके दोस्तों का अपहरण कर देवरिया जेल ले जाया गया। वहां उनकी जमकर पिटाई की गई। लखनऊ वाला प्रकरण सामने आने के बाद जैद ने धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस मामले में भी जांच चल रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें