फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : लखीमपुर खीरी हादसे में मृत किसानों की अस्थियों का संगम में किया जाएगा विसर्जन

Sat, 23 Oct 2021 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : संगम। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हादसे के मृत किसानों की अस्थियां मंगलवार को संगम में विसर्जित की जाएंगी। एआईकेएमएस के महासचिव डॉ.आशीष मित्तल ने बताया कि दिन में 12 बजे बड़े हनुमान मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद संगम में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं नागरिक समाज से जुड़े लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


न जलाएं पराली, गोवंश केंद्र में दें, मिलेगी गोबर खाद
धान की फसल तैयार होने के साथ पराली जलाने को लेकर प्रशासन एक बार फिर सख्त हो गया है। पराली जलाने पर रोक है। इसके लिए अभियान चलाकर किसानों को जागरूक करने की योजना बनाई गई है। किसान पराली न जलाएं इसके लिए गोबर खाद देने की भी योजना बनाई गई है। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार ने बताया कि  किसानों को पराली गोवंश केंद्रों को देना होगा। प्रति दो ट्राली पराली पर एक ट्राली गोबर खाद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गोवंश केंद्र पर खाद तैयार की जा रही है।

मछली पालकों को दिया गया प्रशिक्षण, घूंघट में रहीं महिलाएं
श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के अंतर्गत मछली पालकों का तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान उन्हें तालाबों के चुनाव, प्रबंधन, उत्पादन बढ़ाने, बीमारियों से बचाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आखिरी दिन उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में ज्यादातर महिलाएं रहीं। गौर करने वाली बात यह भी रही कि ज्यादातर महिलाएं प्रशिक्षण के दौरान घूंघट में रहीं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसआर यादव ने बताया कि अलग-अलग संस्थान के वैज्ञानिकों ने मछली पालन की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन


मंत्रियों का आगमन कल
वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान दो दिनी दौरे पर सोमवार को आएंगे। इस दौरान वह विभागीय बैठक के अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह भी सोमवार को शहर में होंगी। विभागीय बैठक के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें