स्पोर्ट्स टैलेंट क्लब ने छह विकेट से जीता मैच
प्रयागराज। स्पोर्ट्स टैलेंट गर्ल्स क्रिकेट क्लब ने शशि द्विवेदी गर्ल्स एंड ब्वॉयज अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में एंग्लो बंगाली गर्ल्स क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया है। टीम की जीत में शिप्रा गिरी की शानदार पारी (57 गेंद पर 61 रन) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एंग्लो बंगाली गर्ल्स क्लब की भावी सिंह पटेल ने 64 और कात्यायनी पाठक ने 50 रन बनाए लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। बुधवार को परेड मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एंग्लो बंगाली गर्ल्स क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में तीन विकेट खोकर 145 रन (भावी सिंह पटेल 64 नाबाद, कात्यायनी पाठक 50 नाबाद, रिया सोनकर 2/20) बनाए।
जवाब में स्पोर्ट्स टैलेंट गर्ल्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 27.1 ओवर में चार विकेट खोकर 146 रन (शिप्रा गिरी 61, रिया चौबे 25, खुशबू पाठक 22 रन, कात्यायनी पाठक 1/32, साक्षी भारतीय 1/38, भार्गवी पांडेय 1/43 ) बना लिए। संवाद