फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयाग जिमखाना पांच विकेट से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग जिमखाना पांच विकेट से जीता
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रयाग जिमखाना क्रिकेट क्लब ने कर्नल एमआर शेरवानी स्मारक एसीए सीनियर डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को पांच विकेट से हराया। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज के दानिशाल निजाम ने धमाकेदार 151 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
बुधवार को अपने मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 40 ओवर में चार विकेट खोकर 267 रन (दानिशाल निजाम 151, फैजान अहमद 58, अब्दुर रहमान 33 रन, आदित्य 1/24) बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में प्रयाग जिमखाना क्रिकेट क्लब की टीम ने 37.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 269 रन (आदित्य राज तिवारी 85 नाबाद, धर्मेंद्र सिंह 50, आदित्य 26, हिमांशु द्विवेदी 2/57) बना लिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें