फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः बैक डेट में अनुबंध जारी करने वाले एसई पीडब्ल्यूडी हटाए गए

विज्ञापन
Prayagraj: SE PWD issuing contract in back date removed
विज्ञापन
बैक डेट में अनुबंध जारी करने वाले एसई हटाए गए
विज्ञापन

क्रासर
14.83 करोड़ की लागत वाले कोरांव-देवघाट-ड्रमंडगंज मार्ग का मामला
चार जुलाई को जारी बांड पर अधीक्षण अभियंता के हस्तारक्षर की तारीख14 जुलाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से शासन ने हटा दिया है। उनको पीडब्ल्यूडी की 37वीं वृत्त परियोजना लखनऊ के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह आजमगढ़ से विपिन कुमार राय भेजे गए हैं। 14.83 करोड़ रुपये की लागत वाले कोरांव-देवघाट-ड्रमंडगंड मार्ग पर बिना अनुबंध गठन के काम कराए जाने के खुलासे के बाद बीते शनिवार की रात आनन-फानन में एसी कार्यालय से अनुबंध बैक डेट में बांड जारी किए जाने के दूसरे दिन शासन ने यह कदम उठाया है।
करीब 16 किमी लंबे इस मार्ग पर छह किमी तक वाइडनिंग स्तर तक काम कराया जा चुका है। बिना बांड व तकनीकी स्वीकृति के काम कराने का मामला सामने आने पर प्रांतीय खंड के प्रभारी एक्सईएन एके द्विवेदी ने रविवार की रात अनुबंध की प्रति जारी की थी। रात को आनन-फानन में जारी किया गया बांड कई अभियंताओं के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। दरअसल इस सड़क का अनुबंध गठन बीती चार जुलाई की तारीख में जारी किया गया है, जबकि अधीक्षण अभियंता के हस्ताक्षर के नीचे तारीख14 जुलाई ही अंकित है। ऐसे में साफ है कि अभियंताओं और लिपिकों ने बैक डेट में बांड तैयार किया था। फिलहाल इस मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है और जांच कराई जा रही है। इस बीच अधीक्षण अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से प्रयागराज-कौशांबी वृत्त से हटा दिया गया है। इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक्सईएन कुंभ पटौरिया का एटा तबादला, जेई श्रीराम सिंह चीफ दफ्तर से संबद्ध
प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-चार (कुंभ मेला) के अधिशासी अभियंता विपिन पचौरिया का भी तबादला शासन ने एटा निर्माण खंड-1के लिए कर दिया है। उनकी जगह प्रांतीय खंड राय बरेली से स्थानांतरित किए गए एक्सईएन सुनील कुमार कठेरिया लेंगे। इनके साथ ही निर्माण खंड-चार (कुंभ मेला) में ताकतवर माने जाने वाले अवर अभियंता श्रीराम सिंह को भी हटाकर मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें