फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : फर्जी दस्तावेज लगाकर आरोपी को नाबालिग बनाने वाले प्रधानाध्यापक और पिता पर रिपोर्ट 

Wed, 27 Oct 2021 10:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खुल्दाबाद स्थित किशोर न्याय बोर्ड के सामने फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुष्कर्म के एक आरोपी को नाबालिग बनाने के मामले में प्रधानाध्यापक और आरोपी के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी के अभिभावक और फर्जी प्रवेश रजिस्टर प्रस्तुत करने वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही बोर्ड ने आरोपी को बालिग घोषित करते हुए उसके मुकदमों को संबंधित न्यायालय में भेज दिया था।
विज्ञापन


किशोर न्याय बोर्ड के सामने  घूरपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार अवस्थी रजिस्टर के साथ आए थे। मुकदमा लिखाने वाले पक्ष ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही एक दूसरे विद्यालय से प्राप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए। इसके बाद दूसरे विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी बुलाया गया। दूसरे विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अवधेश से दोबारा पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

ऐसे में बोर्ड के सदस्यों की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज झूठे और गलत प्रतीत होते हैं। बोर्ड ने अभिभावक और प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। खुल्दाबाद में आरोपी के पिता और स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें