फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः देवघाट बवाल में डेढ़ सौ के खिलाफ रिपोर्ट 

Sat, 08 Jun 2019 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
dhoomanganj - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
धूमनगंज के देवघाट में पांच जून को बाइक टक्कर के बाद हुए बवाल में दरोगा की तहरीर पर डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बवाल के दौरान जमकर तोड़फोड़, मारपीट और फायरिंग की गई थी। कई वाहनों को भी तोड़ दिया गया था। मामले में आधा दर्जन को नामजद किया गया था। 
विज्ञापन


पांच जून की शाम भीटी गांव निवासी छोटू पुत्र शेरअली अपने साथियों के साथ एक बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। देवघाट गांव के पास उसकी बाइक गांव के ही राजा से टकरा गई। इसी विवाद में बात बढ़ी और दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। पुलिस पहुंची तो उपद्रव करने वाले भाग निकले। पुलिस के जाने के बाद भीड़ ने फिर हमला कर दिया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। राजा के ताऊ लालचंद्र को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।

पथराव में भी अन्य कई लोगों को चोटें आईं। इस दौरान फायरिंग भी की गई। ईद के दिन बवाल की सूचना पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसएसपी अतुल शर्मा, एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव, सीओ बीएन सिंह एक दर्जन थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंच गए। पांच गाड़ी पीएसी भी बुला ली गई। घायल लालचंद्र को पुलिस ने ट्रिपलआईटी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनके सिर एवं चेहरे पर पांच टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत सामान्य है। पुलिस ने इस मामले में माजिद, नौशाद, छोटू समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में पीएसी भी तैनात कर दी गई थी। इसी मामले में धूमनगंज थाने के दरोगा आलोक पांडेय ने डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ तथा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


स्टैनली रोड के रहने वाले एक वकील को एक युवक फोन कर धमका रहा है। वकील ने मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि स्टैनली रोड के रामानंद गुप्ता के मोबाइल पर छह जून को एक युवक ने फोन किया और उनके निजी जीवन से संबंधित बातों को सार्वजनिक करने की धमकी दी। उन्होंने फोन काटा तो दूसरे नंबर से काल कर धमकाया गया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें