Prayagraj News : आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : प्रयागराज
कीडगंज में चार लोगों को गोली मारने वाले निलंबित सिपाही विमलेश पांडेय की तलाश में पुलिस ने शनिवार को ताबड़तोड़ दबिश दीं। उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लखनऊ, वाराणसी और कानपुर भेजा गया। विमलेश के कुछ विभागीय साथियों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। उसका मोबाइल लगातार बंद है। घर वालों समेत तमाम करीबियों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं।
कीडगंज में चाट की दुकान चलाने वाले संदीप व उनके भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन पर बृहस्पतिवार शाम फायरिंग की गई थी, जिसमें दोनों दोनों भाइयों समेत दुकान पर खड़े ग्राहक रामजी और राहगीर नारायण तिवारी भी जख्मी हो गए थे। राजन के माथे पर गोली लगी थी। इलाज के दौरान देर रात राजन की सांसें थम गईं। वहीं दूसरी ओर विधायक के बहनोई संजय गुप्ता के बहनोई संदीप को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। आरोपी सिपाही विमलेश पांडेय तथा अन्य आरोपियों की तलाश में शुक्रवार को पुलिस ने कई जगह दबिश दीं। उसके करीबी रिश्तेदारों को पकड़कर विमलेश के बारे में पूछताछ की जा रही है।