जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में 1304 मत प्राप्त करके राधारमण मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए । उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिरीश कुमार तिवारी (568) को 736 मतों से पराजित किया। जबकि मंत्री पद पर कांटे की टक्कर में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के कारण दोनों विजयी घोषित किया गया है। एक वर्ष का कार्यकाल इनके बीच छह-छह माह के लिए बांट दिया जाएगा।
बुधवार को संगम सभागार में सुबह नौ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने मतगणना शुरू की। अपराह्न लगभग 2:30 बजे चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडे ने अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया । मंत्री पद की गणना में विद्याभूषण द्विवेदी और प्रमोद सिंह नीरज को 889 - 889 बराबर मत प्राप्त हुए।
इसके बाद दोनों की सहमति से दोनों को मंत्री पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया। तय किया गया कि दोनों का कार्यकाल 6- 6 महीने होगा। चुनाव अधिकारी और एल्डर कमेटी के निर्णय के बाद दोनों को मंत्री पद के लिए विजयी घोषित किया गया । इसी प्रकार से उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्रमश: राजेश बाबू त्रिपाठी (487 मत) वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर और शिमला पांडेय (429 मत) पाकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। अवधेश कुमार मिश्र (398 मत) तीसरे और प्रभात कुमार श्रीवास्तव (393 मत) चौथे स्थान पर रहे। पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर राममणि शुक्ला (506 मत) ने जीत हासिल की।
प्यारे लाल पाल (484 मत) दूसरे और ओमप्रकाश पांडेय(476 मत) तीसरे स्थान पर रहे। ऑडिटर पद पर अमरीश कुमार त्रिपाठी (982 मत) विजयी हुए। प्रिया तिवारी (855 मत) पाकर दूसरे तथा मनोज कुमार यादव (711 मत) तीसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद पर अनिरुद्ध प्रसाद मिश्र (488 मत) विजयी हुए हैं। इस पद पर अरविंद प्रताप सिंह (472 मत) दूसरे और अवधेश कुमार यादव(464 मत) तीसरे स्थान पर रहे।
अध्यक्ष पद प्रत्याशियों को मिले मत
अरुण कुमार पांडे (84)
गिरीश कुमार तिवारी(568)
ज्योति स्वरूप सिंह(45)
लक्ष्मीकांत मिश्रा(133)
राधारमण मिश्रा(1304 निर्वाचित )
राजेंद्र प्रसाद मिश्रा रज्जू(196)
राकेश कुमार तिवारी(201)
संतोष कुमार यादव(243)
शीतला प्रसाद मिश्रा(142)
मंत्री पद के प्रत्याशियों को मिले मत
आलोक कुमार शुक्ला (104)
अरुण प्रकाश उपाध्याय(42)
वरुण कुमार सिंह(83)
दिनेश चंद्र पांडे (162)
दिनेश विक्रम देव मिश्रा(68)
ललित ओझा (69)
मंजेश कुमार शुक्ला(62)
प्रमोद सिंह नीरज(889 निर्वाचित)
रत्नेश कुमार शुक्ला(91)
संजीव पांडे(29)
शिवकुमार त्रिपाठी शिवा(63)
विद्याभूषण द्विवेदी(889 निर्वाचित)
विद्यावरिधि मिश्रा(232)
उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले मत
एजाज अहमद 181
आनंद प्रकाश पांडे 86
अनिल कुमार मिश्र 174
अनिरुद्ध नारायण तिवारी 124
अवधेश कुमार मिश्र 398
भोला नाथ सिंह 265
बृज नारायण तिवारी 218
दीपक कुमार त्रिपाठी 133
देव कांत शुक्ला 301
कैलाश चंद पटेल 330
प्रभात कुमार श्रीवास्तव 393
प्रतिभा मिश्रा 315
राजेंद्र कुमार मिश्रा 189
राजेश बाबू तिवारी 487
रंजीत कुमार यादव 487
शारिक इकबाल 79
शिमला पांडे 429
सुधाकर द्विवेदी 166
उमेश चंद्र वर्मा 99
विनोद कुमार पांडे 139
विनोद कुमार त्रिपाठी 205
कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले मत
अजय कुमार शुक्ला 116
अखिलेश कुमार पांडेय 237
अमित कुमार तिवारी 144
अनिरुद्ध प्रसाद मिश्र 488
अरविंद प्रताप सिंह 472
अवधेश कुमार यादव 464
दिनेश कुमार यादव 211
महेंद्र कुमार मिश्र 72
पवन कुमार शुक्ला 229
राहुल कुमार मिश्र 184
शम्शुल इस्लाम सिद्दकी 270
लाइब्रेरियन पद के प्रत्याशियों को मिले मत
राम मणि शुक्ल 506
प्यारे लाल पाल 484
हरि नारायण शुक्ल 79
बृजेश पांडे 214
बृजभान सिंह 336
अश्वनी तिवारी 162
संजय दुबे 58
राशिद अली 275
ओमप्रकाश पांडे 476
संदीप मिश्रा 228
ऑडिटर पद के प्रत्याशियों को मिले मत
अमरीश कुमार त्रिपाठी 982
त्रिभुवन नाथ पांडे 287
प्रिया तिवारी 855
मनोज कुमार यादव 711
कार्यकारिणी के लिए 10 प्रत्याशी विजयी
अजातशत्रु त्रिपाठी 1100
भावना पांडे 1080
अभय कुमार द्विवेदी 982
अजय कुमार पांडे 911
आशीष मिश्रा 904
आलोक त्रिपाठी 891
अतुल कुमार दुबे 855
अजय कुमार यादव 847
संतोष कुमार मिश्रा 800
अमित सिंह 761